रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को किया याद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को किया याद।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को किया याद।

रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को किया याद।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद कर उनकी जीवन गाथा का स्मरण किया। पूर्व विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल की विशेष मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के विष्वकर्मा गार्डन में रविवार की रात्रि को एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर देश की एकता-अखण्डता की मिसाल बने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। यहां पर कार्यकर्ताओ ने पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उक्त दोनो महापुरुषो की जीवन गाथा का स्मरण किया तथा देश को दिए योगदान की चर्चा की। यहा पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, शमीम काजी, पुनीत समैया, बद्री विष्वकर्मा, सौदान यादव, अनिल शुक्ला, प्रहलाद रधुवंशी, ठाकुर वीर रघुवंशी, बिटटू राय, पुष्पेंद्र रधुवंशी, शहीद चाचा, मजहर खान, गुलनवाज, सुरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम के पूर्व नगर के मंगल भवन में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा काय्रक्रम में शामिल होकर कथा का श्रवण किया तथा वृंदावन धाम से आए कथा वाचक बालसंत शैलेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...