रायसेन, सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने अब बच्चे पढ़ेंगे ईको फ्रेंडली पाठ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 10, 2021

रायसेन, सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने अब बच्चे पढ़ेंगे ईको फ्रेंडली पाठ।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने अब बच्चे पढ़ेंगे ईको फ्रेंडली पाठ।

रायसेन, सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने अब बच्चे पढ़ेंगे ईको फ्रेंडली पाठ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए अब सरकारी स्कूलों में गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को ईको फ्रेंडली पाठ पढ़ाया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला शिक्षा केंद्र डीपीसी सहित डाइट प्राचार्य एके सिंह को निर्देश जारी किए हैं। प्लास्टिक उन्मूलन के लिए डाइट प्राचार्य को जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं नपा की इंजीनियर रश्मि सिंह को स्वच्छता अभियान 2021-22 के लिए नोडल अधिकारी रायसेन सिटी प्रभारी बनाया गया है। दरअसल भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जारी निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग समाप्त करने एवं प्रतिबंधित करने के लिए जिलेभर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिंदुवार एक्शन प्लान तैयार करके जिले को भेजा है। जिला स्तर से स्कूल प्राचार्य, शिक्षक और छात्रों को सक्रिय भूमिका निभानी है।

बनाई सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन की कार्ययोजना

एसएमसी एवं समुदाय के सहयोग से स्कूल व उसके आसपास के परिवेश में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कार्य योजना तैयार करना है। स्कूलों में कंटेंजेंसी मद का उपयोग प्रतियोगिता, कार्यशाला पर खर्च किया जा सकता है। साथ ही गूगल शीट के जरिए एक्शन प्लान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के समीक्षा प्रतिवेदन का प्रारूप भी तैयार किया है। एक्शन प्लान में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता के फाेटाेग्राॅफ्स, वीडियो और रिपोर्ट काे डाइट प्राचार्य कंपाइल करेंगे। निबंध, वाद-विवाद, पाेस्टर प्रतियाेगिता, श्रेष्ठ फाेटाे ग्राफ, वीडियो व उनकी रिपोर्ट काे सफलता की कहानी के रूप में तैयार कर राज्य शिक्षा केंद्र भेजा जाएगा।

बच्चाें के लिए स्कूलाें में हाेना हैं ये प्रतियाेगिताएं

स्कूल प्राचार्य द्वारा स्कूल कार्नर बनाकर सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री काे प्रदर्शित करना हाेगा। प्रतियोगिताएं 26 जनवरी से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित हाेंगी। प्राचार्य द्वारा रसाेई घर व कैंटीन से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग काे पूरी तरह से प्रतिबंधित करने से जैसी गतिविधियां करना हाेगी। स्कूल में इकाे फ्रेंडली सामग्री से कक्षा सजावट प्रतियोगिता हाेगी। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर काे हाेगी। पीटीए के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन मैकेनिज्म तैयार कराया जाना है। इसी तरह स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता भी हाेंगी। साथ ही ग्रीन बाेर्ड पर स्लोगन और वाद-विवाद प्रतियोगिता वार्षिक उत्सव व बाल सभा में आयोजित की जाएंगी।

स्कूलों में इन गतिविधियों पर हाेगी कार्यशाला

अखबार या बैंबू पेपर के लिफाफे बनाना, कागज के फूल, सजावटी सामान बनाना, जूट के बैग व टोकरियां आदि सामान, रंगीन कागज के टुकडाें, फूल से वंदनवार, रंगाेली तैयार करना हाेगा। इससे बच्चे कलात्मक रूप से पारंगत हाे सकेंगे व उनका ज्ञान भी बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...