रायसेन/देवरी, दीपावली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

रायसेन/देवरी, दीपावली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दीपावली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी।

रायसेन/देवरी, दीपावली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर सहित सभी ग्रामों में गुरुवार को प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। दीपावली को लेकर घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की गई। इस दौरान घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छोटे-छोटे रंगीन बल्बों, लरियों एवं फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपावली को लेकर छोटे-छोटे बच्चे, युवक-युवतियों एवं बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग घरों-दफ्तरों में साफ-सफाई में जुटे रहे। युवक-युवतियों एवं छोटे-छोटे बच्चो ने घर, आंगन एवं छत पर आकर्षक रंगोली बनाई। शाम में लोगों ने नये-नये परिधान पहनकर पूजा की। तत्पश्चात घरों मे दीप और मोमबत्ती जलाया गया। इसके बाद रात्रि में जमकर आतिशबाजी का दौर चला जो देर रात तक चलता रहा। दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस दिखा। थाना प्रभारी विमलेश राय के निर्देश अनुसार पुलिस के जवान इलाके में घूम-घूम कर गश्त करते देखे गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...