राजगढ़/तलेन, सद्गुरु आश्रम पर हुआ जत्रा का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

राजगढ़/तलेन, सद्गुरु आश्रम पर हुआ जत्रा का आयोजन।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सद्गुरु आश्रम पर हुआ जत्रा का आयोजन।

राजगढ़/तलेन, सद्गुरु आश्रम पर हुआ जत्रा का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। कार्तिक पूर्णिमा पर नगर मे उगल नदी के किनारे स्थित सद्गुरु आश्रम पर प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय जत्रा का आयोजन हुआ। सद्गुरु आश्रम पर हनुमान मंदिर व गुरु जी के मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई। आश्रम पर दर्शन करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा-पाठ हवन शांति के पश्चात महाआरती कर प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। 

श्रद्धा व आस्था का केंद्र है सद्गुरु आश्रम

यहां जत्रा का आयोजन संत पूजनीय श्री गुरु विशंभर नाथ जी व्यास की स्मृति में होता है। जानकारी के अनुसार श्री गुरु विशंभर नाथ जी मुख्यता राजगढ़ जिले के  सुठालिया के रहने वाले थे। जोकि नगर तलेन में शासकीय शिक्षक बनकर आए थे। गुरुजी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में ऐसे लीन हुए की उन्होंने घर, परिवार व  नौकरी छोड़ उगल नदी के किनारे कुटिया बनाकर भक्ति करने लगे। सन 1977 कार्तिक पूर्णिमा के दिन उन्होंने अपने प्राण त्यागकर ब्रह्मलीन हो गए। सद्गुरू आश्रम नगर सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा व आस्था का केंद्र माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर-दूर से लोग गुरु जी की प्रतिमा के दर्शन करने आते तथा यहां पर लोगों की मन्नतें पूरी होती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...