भोपाल, निकाह के बाद विदाई के समय दूल्हे-दुल्हन की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, मोपेड से आए थे बदमाश, बाल-बाल बचे नव दंपती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

भोपाल, निकाह के बाद विदाई के समय दूल्हे-दुल्हन की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, मोपेड से आए थे बदमाश, बाल-बाल बचे नव दंपती।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

निकाह के बाद विदाई के समय दूल्हे-दुल्हन की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, मोपेड से आए थे बदमाश, बाल-बाल बचे नव दंपती।

भोपाल, निकाह के बाद विदाई के समय दूल्हे-दुल्हन की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, मोपेड से आए थे बदमाश, बाल-बाल बचे नव दंपती।

भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में निकाह के बाद दूल्हे-दुल्हन की कार पर मोपेड सवार अज्ञात बदमाशों ने कट्‌टे से फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दो फायर किए। एक गोली कार के गेट पर लगी, जबकि दूसरी गोली गाड़ी में धंस गई। हमले के दौरान दूल्हा-दुल्हन कार में ही बैठे थे। हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। देर रात बाराती दूल्हे को लेकर थाने पहुंचे। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आरिफ नगर में रहने वाला मोहम्मद सलमान (30) कपड़े की दुकान चलाता है। गुरुवार को बैरसिया बस स्टैण्ड के पास नगर निगम के कम्यूनिटी हॉल में उसकी शादी थी। निकाह होने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे विदाई हुई। विदाई के बाद नव दंपती कार में सवार होकर घर जाने के लिए निकले। इसी कम्यूनिटी हाल से करीब 20 मीटर दूर जाकर सलमान कार खड़ी कर रिश्तेदारों से बात करने लगा। तभी मोपेट सवार दो युवक पहुंचे। सलमान कुछ समझ पाता इससे पहले मोपेड सवार युवकों ने फायर कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग फायरिंग करने वालों को पकड़ते इससे पहले मोपेड सवार भाग निकले। पुलिस ने बताया कि फायरिंग देशी कट्टे से हुई है। एक गोली गेट पर लगने के बाद सड़क पर गिरी है, जबकि दूसरी कार के गेट में धंसी है। घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे-दुल्हन दोनों से पूछताछ की, लेकिन दोनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया। दुल्हन ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया कि जिससे कि हमले की वजह का खुलासा हो सके। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...