राजगढ़/तलेन, दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव, दूसरे दिन हुई गोवर्धन पूजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

राजगढ़/तलेन, दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव, दूसरे दिन हुई गोवर्धन पूजा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव, दूसरे दिन हुई गोवर्धन पूजा।

राजगढ़/तलेन, दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव, दूसरे दिन हुई गोवर्धन पूजा।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। खुशियों का त्यौहार दीपावली हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आतिशबाजी हुई, इसके पहले श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी का पूजन व गौ माता का पूजन किया गया और एक दूसरे को गले लगकर दीवाली की बधाईयां दी गईं। दीपोत्सव को लेकर बाजार में सुबह से ही हलचल रही। लोगों ने शाम को होने वाले पूजन के लिए फूल-मालाएं खरीदीं, घरों को बंदनवार, रंगोली से सजाया गया, गोवंश को मेहंदी लगाई गई। उनके सींगों को तरह-तरह के रंग किए गए। बाद में बेड़े व अन्य सजावट सामग्री से सजाया जाएगा। इसके बाद पशुपालकों ने गोवंश के गले में कंठी से भी श्रृंगार किया। शाम को सपरिवार पूजन शुरू हुआ। लक्ष्मी पूजन व गौ माता का पूजन किया गया। पूजन के बाद आतिशबाजी का दौर चला, लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दीं।

गोवर्धन का किया पूजन

अपनी अंगुली पर धारण कर जिस गोवर्धन पर्वत के सहारे भगवान कृप्ण ने गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था उसी गोवर्धन पर्वत का पूजन दीपावली के अगले दिन सुबह भक्तों द्वारा किया गया। घरों पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाई। कई स्थानों पर रंगों से उस आकृति को सजाया गया। सुख, समृद्धि देने तथा संकटों से उबारने की विनय की गई। गोवर्धन पूजन के पहले पशुपालको द्वारा भैंस का पूजन कीया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने गोवर्धन का पूजन किया और धनधान्य बनाए रखने के लिए भगवान की स्तुति की। तथा रात्रि मे कृषि कार्य में सहायक बैलो का पूजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। साथ ही ट्रैक्टर व आदि वाहनों का भी पूजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...