Post Top Ad
Saturday, November 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अज्ञात कारणो से युवक ने घर में लगाई फांसी, मां और पत्नी बना रही थी खाना।
रायसेन, अज्ञात कारणो से युवक ने घर में लगाई फांसी, मां और पत्नी बना रही थी खाना।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना सलामतपुर के तहत नीनोद गांव में 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र दीनदयाल पाल ने सुबह के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अभिषेक पाल सुबह अपने पशुओं को चारा डालकर घर आया था। उसकी पत्नी और मां ऊपर वाले कमरे में खाना बना रही थी। पशुओं को चारा डालकर अभिषेक नीचे वाले कमरे में गया और अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर ली। पत्नी और मां खाना बनाने में व्यस्त थी। कुछ देर बाद जब अभिषेक के पिता आए तो उन्होंने कुंडी खटखटाई मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पिता ने ऊपर लगी जाली में से झांककर देखा, तो अभिषेक फांसी पर झूलता नजर आया। जिस पर पिता दीनदयाल ने गेट तोड़कर अभिषेक को फांसी से उतारा तो तबतक अभिषेक की सांसें बंद हो चुकी थी।
उन्होंने तुरंत दीवानगंज चौकी पर फोन लगाकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं परिजन भी उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं। अभिषेक के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस द्वारा जब कमरे की तलाशी ली गई, तो कमरे पर भी कुछ प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस द्वारा शव का दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद