रायसेन/सिलवानी, आशा, उषा एवं आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा एक जनवरी को मनाएगा संकल्प दिवस, मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य विभाग को दिया सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

रायसेन/सिलवानी, आशा, उषा एवं आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा एक जनवरी को मनाएगा संकल्प दिवस, मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य विभाग को दिया सौंपा ज्ञापन।

आशा, उषा एवं आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा एक जनवरी को मनाएगा संकल्प दिवस, मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य विभाग को दिया सौंपा ज्ञापन।

  • मांगो का न्याय पूर्ण समाधान ना होने पर मोर्चा मनाएगा प्रदेष व्यापी संकल्प दिवस।

रायसेन/सिलवानी, आशा, उषा एवं आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा एक जनवरी को मनाएगा संकल्प दिवस, मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य विभाग को दिया सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मांगो को लेकर क्रमवार आंदालेन कर रहे आशा, उषा एवं आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा के द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिन शनिवार को मांगो को लेकर संकल्प दिवस मनाने का एलान किया है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को एक आवेदन मुख्यमंत्री व मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र के नाम देकर कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया है। मोर्चा की तहसील इकाई की अध्यक्ष पुष्पा साहू के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मिशन संचालक के द्वारा 24 जून 2021 को दिए गए निर्णय के आधार पर आशा कार्यकर्ता को 10 हजार एवं सहयोगिनी को 15 हजार रुपए निष्चित प्रोत्साहन राशि आदेश जारी किए जाने की मांग को लेकर 1 जनवरी को प्रदेश व्यापी सकल्प दिवस मनाए जाने की जानकारी से अवगत कराया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य तथ्यों का भी समावेश किया गया है। इस अवसर पर शोभा वर्मा, हेमलता साहू, साधना, कला मेहरा, मुंगो बाई, मोतीबाई, उमा ठाकुर, ज्योति, मीरा अहिरवार, देववती उइके, सीमा आदि मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...