रायसेन/सिलवानी, भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

रायसेन/सिलवानी, भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न।

भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न।

रायसेन/सिलवानी, भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भारतीय किसान संघ तहसील इकाई का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग कृषि उपज मंडी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हेमराज पटेल प्रांतीय मंत्री भारतीय किसान संघ, संतोष पटेल जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ एवं एवं मिट्ठू लाल मीणा जिला मंत्री भारतीय किसान संघ उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमराज पटेल प्रांतीय मंत्री ने कहा कि भारतीय किसान संघ तीन आयाम को लेकर काम करता है! जैसे संगठनात्मक, आन्दोलनात्मक, रचनात्मक कार्यक्रम करते हुए पिछले 42 वर्षाे से किसानो के बीच किसानो के लिये कार्य करता आ रहा है। इसी विषय को लेकर कार्यकर्ता में राष्ट्रीय सोच पैदा हो एवं अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण हो। इस हेतु भारतीय किसान संघ समय-समय पर अभ्यास वर्ग का आयोजन करता रहता है। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संगठन गैर राजनीतिक संगठन है यह संगठन केवल किसानों के लिए कार्य करता है। अभ्यास वर्ग को मिट्ठू लाल मीणा एवं राघवेंद्र रावत ने भी संबोधित किया। तहसील स्तरीय अभ्यास वर्ग के आयोजन में लगभग 100 से अधिक किसानो ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...