रायसेन/सिलवानी, धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात कर रही है - जगत गुरु रामस्वरुपाचार्य महाराज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

रायसेन/सिलवानी, धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात कर रही है - जगत गुरु रामस्वरुपाचार्य महाराज।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात कर रही है - जगत गुरु रामस्वरुपाचार्य महाराज।

  • नगर के हेलीपेड मैदान में किया जा रहा है रामकथा का आयोजन।

रायसेन/सिलवानी, धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात कर रही है - जगत गुरु रामस्वरुपाचार्य महाराज।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। निरंतर धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए। धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को जाग्रत करने का कार्य करते है। संत, महात्माओ, महापुरुषो का आशीर्वाद सदा ही सद् पुरुषो के साथ रहता है। क्षेत्र के घर्म प्रेमी श्रद्वालुओ पर जाते-जाते आशीर्वाद का खजाना खाली कर जाउंगा। सिलवानी नगर में निकाली गई एतिहासिक कलश यात्रा से में अभिभूत हूं। यह उद्गार जगत गुरु स्वामी राम स्वरुपाचार्य महाराज चित्रकूटधाम ने व्यक्त किए। नगर में श्रीराम कथा का पांच दिवसीय आयोजन हिंदु उत्सव समिति के बेनर तले किया जा रहा है। रविवार को कथा का द्वितीय दिवस था। उन्होने बताया कि श्रद्वा व उत्साह से ही श्रद्वालु कार्यक्रम में होते है। धर्म विरोधी ताकतो पर प्रहार करते हुए जगतगुरु ने कहा कि तुमने हथियार बनाना सीखा है जबकि हमने पत्थर से भगवान बनाना सीखा है। उन्होने कहा कि हिंदुओ संगठित व सक्रिय रहो। ताकि हिंदु विरोधी ताकते, धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात ना कर सके।

रायसेन/सिलवानी, धर्म विरोधी ताकते सनातन संस्कृति पर कुठाराधात कर रही है - जगत गुरु रामस्वरुपाचार्य महाराज।

रामकथा को ब्रम्हचारी जी महाराज बापोली धाम, मानस रत्न अशोक दास रामायणी ब्रम्हचारी जी धाम अयोध्या ने भी संबोधित किया। ब्रम्हचारी जी महाराज बापोली धाम ने कहा कि सत्संग के बगैर विवेक आना संभव नही है। सत्यंग है तो विवेक है। व्यक्ति को सदा ही महापुरुषो का सत्संग करते रहना चाहिए। जहां भी सत्संग करने का अवसर मिले उसे जाया नही करना चाहिए। अंधेरे में बैठ कर लाईट की चर्चा करने से लाईट नही आती है। जबकि लाईट का प्रकाश करने के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता है। महापुरुषो की वाणी सुनकर आचरण में उतारने पर ही वाणी सुनना सार्थक होता है। मानस रत्न अशोक दास रामायणी ब्रम्हचारी जी धाम अयोध्या ने कहा कि भगवान हमेशा ही भक्तो के साथ रहते है। लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि भक्त भी भगवान के बताए रास्ते पर चले। ताकि भगवान का साथ हमेशा ही मिलता रहे। उन्होने श्रीराम के वन गमन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि श्रीराम ने माता सीता से कहा कि तुम वन के संकटो का सामना नही कर पाओगी। लेकिन सीता ने कहा कि श्रीराम साथ है तो कष्ट का आभास भी नही होगा। माता सीता ने यह भी श्रीराम से कहा कि जिस प्रकार शरीर में जीव, नदी में पानी के बगेर कोई अस्तित्व नही होता है उसी प्रकार पति के बगैर पत्नि का भी कोई अस्तित्व नही होता हैं। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंच रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...