रायसेन/सिलवानी, सुबह 9 आए दोपहर में 11 मुनि महाराज नगर से कर गए बिहार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

रायसेन/सिलवानी, सुबह 9 आए दोपहर में 11 मुनि महाराज नगर से कर गए बिहार।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

सुबह 9 आए दोपहर में 11 मुनि महाराज नगर से कर गए बिहार।

  • 197 दिन तक नगर में रुकने के बाद मुनि समता सागर महाराज का ससंघ हुआ बिहार।

रायसेन/सिलवानी, सुबह 9 आए दोपहर में 11 मुनि महाराज नगर से कर गए बिहार।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर में रविवार की सुबह आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि संभव सागर, मुनि विराट सागर महाराज, मुनि निर्मोह सागर महाराज, मुनि निष्काम सागर महाराज, मुनि नीरज सागर महाराज, मुनि निस्संग सागर महाराज, मुनि समरस सागर महाराज, मुनि संस्कार सागर महाराज व मुनि निष्पक्ष सागर महाराज का नगर मे आगमन हुआ। 9 मुनि महाराज का नगर में एक साथ आगमन होने पर जैन समाज के द्वारा भव्य आगवानी की गई। आगवानी को एतिहासिक बनाए जाने के लिए आगवानी मार्ग को तोरण द्वारो से सजाया गया। आकर्षक रंगोली बनाई गई, फ्लेक्स लगाए गए। साथ ही आगवानी स्थल से पार्ष्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक समाजजनो के द्वारा मुनियो के पद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई। नगर में पूर्व से ही विराजमान मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निष्चय सागर महाराज 9 मुनियो की आगवानी करने पहुचे। यहां पर आगंतुक व नगर में विराजमान मुनियो का मिलन हुआ। आगवानी के बाद मुनियो की आहार चर्या संपन्न हुई।

दोपहर में हुआ बिहार

सुबह के समय नगर में आए 9 मुनियो व नगर में पूर्व से ही विराजमान मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निष्चय सागर महाराज का रविवार की दोपहर सियरमऊ के रास्ते कुंडलपुर की और बिहार हो गया। हालांकि समाजजनो के द्वारा सभी मुनियो से रुकने का आग्रह किया। लेकिन उनके कदम बिहार के लिए उठ चुके थे। अविरल चलने वाले मुनियो के कदम नही रुके।

197 दिन रुकने के बाद हुआ मुनि समता सागर महाराज का बिहार

नगर में 6 जून को मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निष्चय सागर महाराज की आगवानी समाजजनो के द्वारा की गई थी। इस दौरान मुनि संघ का नगर मे चातुर्मास संपन्न हुआ। 197 दिन तक नगर में रुकने के बाद रविवार को समता सागर महाराज का संघ सहित 9 मुनियो के साथ ही बिहार हो गया। 197 दिन रुकने के दौरान मुनि संघ के सानिध्य में धर्म की अलख जगती रही। मुनि संघ के सानिध्य में धर्म प्रभावना के तहत वेदी प्रतिष्ठा, जैन तत्व बोद्व की क्लास, भक्तांवर विधान, संस्कार शिविर, 48 दिवसीय शांतिधारा विधान, अखण्ड भक्तांवर स्त्रोत पाठ, सिद्व चक्र महामंडल विधान, आचार्य पदारोहण दिवस, त्रिमूर्ति जिनालय में श्रीजी की प्रतिमाओ पर छत्र, चंबर, भामंडल चढ़ाए जाने आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निष्चय सागर महाराज, आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए तथा स्वयं सेवको को संबोधित किया। संबोधन में स्वयं सेवको को राष्ट्र निर्माण के पथ पर चलने के लिए कर्तव्य निष्ठा के साथ अडिग रहने का आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...