Post Top Ad
Sunday, January 23, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, जिस्म का सौदागर 1 से 5 हजार में करता था जिस्म का सौदा, स्पा सेंटर संचालक चला रहा था देह व्यापार का अड्डा? देखे विडियो।
भोपाल, जिस्म का सौदागर 1 से 5 हजार में करता था जिस्म का सौदा, स्पा सेंटर संचालक चला रहा था देह व्यापार का अड्डा? देखे विडियो।
भोपाल। अरेरा कॉलोनी स्थित इडन स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। हबीबगंज पुलिस ने जवान को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही उसने इशारा किया, पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर से 6 काॅल गर्ल और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों में स्पा सेंटर का संचालक गौरव वाधवानी भी शामिल है। मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पकड़ी गई युवतियों में 2 नॉर्थ ईस्ट और एक नेपाल की है। पता चला है कि स्पा सेंटर का मालिक नेपाली लड़कियों को रशियन बताता था।
असिस्टेंट सीपी वीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इडन स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारने की प्लानिंग की। पुलिस ने शनिवार शाम कस्टमर बनाकर अपने एक जवान को स्पा सेंटर पर भेजा। अंदर जाकर जवान ने एक हजार रुपए में सौदा तय किया। फिर उसने इशारा करके सेंटर के पास मौजूद टीम को बताया और पुलिस ने रेड मार दी। पुलिस को स्पा में देख युवक-युवतियां भागने लगे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के संचालक साईंनाथ कॉलोनी कोलार के रहने वाले गौरव वाधवानी, ग्राहक अभिषेक मिश्रा, सौरभ मिहानी, मितेश लालवानी और राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है।
स्पा संचालक ने देह व्यापार के अड्डे में अय्याशी के लिए अलग-अलग केबिन बना रखे थे। सभी ग्राहकों को अलग-अलग केबिन में भेजा जाता था। पुलिस ने जब छापा मारा, तो चारों युवक वहां युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। वो पुलिस को देखकर बिना कपड़े के ही बाहर की तरफ भागने लगे। हालांकि, मेन गेट पर पुलिस के होने की वजह से वह भाग नहीं सके।
पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक ग्राहकों से 1 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलता था। हर सर्विस के लिए वो अलग-अलग पैसा वसूलता था। ग्राहकों को बुलाने के लिए उसने वाट्सऐप ग्रुप भी बना रखा था। ग्रुप के जरिए ही वह स्पा में आने वाली लड़कियों की जानकारी देता था। लड़कियों के फोटो वो ग्रुप में भी शेयर करता था। गौरव ये स्पा करीब डेढ़ साल से चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद