रायसेन, खून से लथपथ युवती की लाश मिलने के एक दिन बाद उसी गांव का सरपंच भी मिला फांसी के फंदे पर झूला, दोनों मामलों को जोड़कर देख रहा पुलिस प्रशासन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 23, 2022

रायसेन, खून से लथपथ युवती की लाश मिलने के एक दिन बाद उसी गांव का सरपंच भी मिला फांसी के फंदे पर झूला, दोनों मामलों को जोड़कर देख रहा पुलिस प्रशासन।

खून से लथपथ युवती की लाश मिलने के एक दिन बाद उसी गांव का सरपंच भी मिला फांसी के फंदे पर झूला, दोनों मामलों को जोड़कर देख रहा पुलिस प्रशासन।


रायसेन, खून से लथपथ युवती की लाश मिलने के एक दिन बाद उसी गांव का सरपंच भी मिला फांसी के फंदे पर झूला, दोनों मामलों को जोड़कर देख रहा पुलिस प्रशासन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सोनपुर खमरिया गांव में एक दिन पहले युवती की लाश घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी, उसके सिर पर चोट के निशान थे। इस घटना के दूसरे दिन ही गांव के सरपंच सूरज राठौर की लाश भी गोशाला के प्रांगण में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सरपंच शनिवार से गायब था। गांव में हुई इन दोनों घटनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एफएसएल के दल ने गांव पहुंच कर घर से कई प्रकार के सबूत जुटाए। इतना ही नहीं पुलिस को मृतक सरपंच के घर से कई प्रकार का संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस अभी जांच पूरी होने तक कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल भी कराई है। मृतका 19 वर्षीय मुस्कान पुत्री दिनेश राठौर और सरपंच सूरज राठाैर के मोबाइल जब्त करके पुलिस उनकी कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, ताकि इन दाेनाें मामलाें के आपस में जुड़े हाेने की आशंका की पड़ताल की जा सके। पुलिस ने शनिवार को युवती और सरपंच का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

शनिवार को एएसपी अमृत मीणा और एसडीओपी नरेंद्र राठौर सोनपुर खमरिया गांव पहुंचे। इन दोनों अधिकारियों ने युवती के घर भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी बातचीत कर तथ्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच सुरेश राठौर का युवती के घर पर आना-जाना था। युवती और सरपंच के बीच मधुर संबंध होने की बात भी लोगों ने पुलिस को बताई है। पुलिस अब इन्हीं सब बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई और सरपंच ने फांसी क्यों लगाई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...