Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/ओबेदुल्लागंज, 11 साल बाद रूपेश राजपूत की हत्या व माहौल खराब करने के मामले में सलमान हसन पिता मसूद हसन, फरहान हसन पिता अफजल हसन सहित 14 लोगों को आजीवन कारावास।
रायसेन/ओबेदुल्लागंज, 11 साल बाद रूपेश राजपूत की हत्या व माहौल खराब करने के मामले में सलमान हसन पिता मसूद हसन, फरहान हसन पिता अफजल हसन सहित 14 लोगों को आजीवन कारावास।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दो पक्षों में हत्या, दंगा और विवाद व मारपीट कर ओबेदुल्लागंज में माहौल खराब करने के मामले में गुरुवार को दोपहर एक ही परिवार के चौदह लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश शरद भामकर ने अपनी अदालत भादवि की धारा 302, 109 में तमाम चश्मदीद गवाह के बयानों पर दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों के विरुद्ध पैरवी सह लोक अभियोजक लखन सिंह ठाकुर ने की। अभियोजन के अनुसार 6 जून 2010 को रात लगभग 11 बजे ओबेदुलगंज में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत के यहां एक शादी समारोह में एक समुदाय विशेष की भीड़ ने लाठी व हथियारों से लैस होकर देशी कट्टों से दहशतगर्दी मचाई थी।
वहीं बीच बचाव करने पहुंचे हरपाल सिंह, जयसिंह और तूफान सिंह राजपूत से भी डेढ़ दर्जन लोगों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके जवाब में इनके भांजे ने भी आरोपियों से विवाद किया। भांजे को गंभीर चोटें आने पर बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी रात लगभग साढ़े 11 बजे गौहरगंज चौराहे ओबेदुलगंज में आरोपियों ने गाली-गलौज की थी। कुछ दुकान व घरों में भी तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की गई थी। तूफान सिंह राजपूत व उनके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौच, जान से खत्म करने की धमकी देने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध ओबेदुलगंज पुलिस ने धारा 294 के तहत कानूनी कार्रवाई दर्ज की गई थी। इस घटना के 11 साल बाद रायसेन कोर्ट में 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा अपर सत्र न्यायाधीश शरद भामकर ने सजा सुनाई।
ओबेदुलगंज के एक ही परिवार को अपर सत्र न्यायाधीश शरद भामरकर ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। इनमें नबाव हसन पिता अजीज हसन उम्र 64 वार्ड 5 लोधी मोहल्ला, सलमान हसन पिता मसूद हसन, फरहान हसन पिता अफजाल हसन, फैजल हसन पिता अफजाल हसन, नवेद हसन पिता नवेद हसन। इसके अलावा दिलशाद हसन पिता इकबाल हसन, रेहान पिता अफजल हसन, गुफरान हसन पिता इसरार हसन, अफजाल हसन पिता अजीज हसन, फैजान हसन पिता अफजाल हसन, साजिल हसन पिता रईस हसन, नौशाद हसन पिता इकबाल हसन, शादाब हसन पिता इकबाल हसन, शाहबर हसन पिता मसूद हसन आदि हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद