Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर मध्यप्रदेश में गेमिंग एक्ट की तैयारी, बच्चों में आए दिन बढ़ रहा है ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज, ऑनलाइन गेम के चक्कर में बच्चे गवा रहे अपनी जान।
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर मध्यप्रदेश में गेमिंग एक्ट की तैयारी, बच्चों में आए दिन बढ़ रहा है ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज, ऑनलाइन गेम के चक्कर में बच्चे गवा रहे अपनी जान।
भोपाल। बच्चों में आए दिन ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऑनलाइन गेम के शौकीन बच्चे तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में बीते दिनों फ्री फायर गेम खेलने के चक्कर में एक बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही ऑनलाइन गेम का तेजी से शिकार हो रहे बच्चों के बीच अब प्रदेश सरकार ने नई तैयारी शुरू की है। मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में जल्द ही ऑनलाइन गेम पर Act लाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीते दिनों राजधानी भोपाल में घटित घटना बेहद दुखद है। यह एक गंभीर प्रश्न भी है। फ्री फायर गेम की वजह से तेजी से बच्चे इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब ऐसे गेम पर लगाम लगाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लेकर आ रही है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि इसके लिए ड्राफ्ट लगभग तैयार किया जा चुका है। वहीं मध्यप्रदेश में जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
बुधवार दोपहर सूर्यांश ने बॉक्सिंग के फंदे पर लटक कर जान दी। हालांकि परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह मोबाइल में फ्री फायर गेम खेला करता था और उसे गेम वाले सीरियल देखने की बेहद आदत पड़ गई थी। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।
ज्ञात हो कि ऑनलाइन शो के कारण बच्चे ने अपनी जान ले ली है। बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बच्चा अवधपुरी के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाला पांचवी का छात्र है। बच्चे का नाम सूर्यांश बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फ्री फायर गेम की वजह से कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। फ्री फायर एक सर्वाइवल शूटर और बैटल गेम है। वहीं इसकी आकर्षक लेआउट से बच्चे तेजी से इसकी और आकर्षित होते हैं और जल्द ही बच्चों में ऑनलाइन गेम की लत लग जाती है।
Tags
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद