Post Top Ad
Saturday, January 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने वितरित किए पीएम आवास स्वीकृति पत्र, जिले में 1296 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने वितरित किए पीएम आवास स्वीकृति पत्र, जिले में 1296 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. प्रभुराम चौधरी पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपने रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री का हितग्राहियों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सभी का घर का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो जहां वह अपने परिवार के साथ आराम से रह सके। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी जिनके मकान स्वीकृत नहीं हुए हैं, वह बिल्कुल चिंता ना करें। सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 प्रतिशत राशि भारत सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। जिले में 28 जनवरी को 1296 ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र और 61 हजार हितग्राहियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पत्र वितरित किए गए हैं। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने जिले की औबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत वनबई के दशरथ सिंह और ग्राम पंचायत कुम्ड़ी बिठौरी निवासी रामबाई को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद