Post Top Ad
Saturday, January 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, प्रशासन ने चलाई जेसीबी मशीन, तालाब की जमीन पर 4 लोगों ने कर रखा था अतिक्रमण, नपा और पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
रायसेन, प्रशासन ने चलाई जेसीबी मशीन, तालाब की जमीन पर 4 लोगों ने कर रखा था अतिक्रमण, नपा और पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर सहित पूरे जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सांची रोड़ स्थित गोपालपुर बायपास के पास 1 एकड़ 90 डेसीमल की शासकीय तालाब की जमीन पर कई सालों से 4 लोग खेती कर रहे थे। इसी कब्जे को हटाने के लिए एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, थाना कोतवाली प्रभारी आशीष सप्रे सहित नपा अमले ने पहुंचकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जेसीबी मशीन से तालाब की जमीन के चारों तरफ से अपने हद में ले लिया। एसडीएम एलके खरे ने बताया कि शासकीय भूमि खसरा नंबर क्रमांक 12 रकबा 777 आरए हालात के नाम से है। जमीन पर 4 लोगों का कब्जा था। सभी लोगों ने राजस्व अधिकारियों की समजाईश पर अतिक्रमण छोड़ दिया। यह जमीन तालाब की है। इसे संरक्षण कर पानी जमा किया जाएगा। जिससे आसपास के क्षेत्रों का जलस्तर बढ़ेगा और पानी की समस्या दूर होगी। खजिया तालाब साईं बिहार कालोनी के पीछे, भुजरिया तालाब वार्ड 18 रायसेन, बड़ौदा के तालाब पर भी अतिक्रमण है। इन तीनों तालाबों पर रसूखदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद