Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 16 चक्कों का ट्रक मारुति वैन के ऊपर गिरा, एक मासूम बच्ची की मौत 5 घायल, दो गंभीर घायलों को किया भोपाल रैफर।
रायसेन, 16 चक्कों का ट्रक मारुति वैन के ऊपर गिरा, एक मासूम बच्ची की मौत 5 घायल, दो गंभीर घायलों को किया भोपाल रैफर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना गैरतगंज पुलिस चौकी गढ़ी के तहत गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक मारुति वैन भोपाल से सागर की तरफ जा रही थी। जैसे ही सागर की वह मारुति वैन गढ़ी घाटी सागर भोपाल स्टेट हाइवे सागर मोड़ पर पहुंची तभी 16 चक्कों के ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर मारुति वैन के ऊपर जा गिरा। जिससे मारुति वैन चकनाचूर हो गई। मारुति वैन में सवार लोग उस ट्रक के नीचे व मारुति वैन के नीचे दब जाने से चीख पुकार करते रहे। मौके पर पहुंचे युवा समाजसेवी अक्षय श्रीवास्तव व उसके दोस्तों ने मदद करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से उपचार कराने जिला अस्पताल आए।
गैरतगंज थाना टीआई डीडी आजाद ने बताया कि सागर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पटेल, पूना बाई सेमरधाना सागर निवासी उम्र 50 वर्ष, अरविंद कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, रवि कुमार पिता बाबूलाल उम्र 30 वर्ष को सिर, मुंह, हाथ व पैरों में चोटें लगी हैं। मौके पर अत्यधिक खून बहने से उनके कपड़े रक्त में सन गए थे। घायल पूनम बाई के पास एक 18 दिनों की मासूम दुधमुंही बच्ची थी। उसको भी चोटें आईं थीं। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मारुति वैन में सवार कुछ घायलों ने बताया कि वह भोपाल के एक निजी अस्पताल से एक युवक के पांव का ऑपरेशन करवाकर सागर लौट रहे थे। तभी गढ़ी घाटी पर यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद