Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, नप के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में कूदे पूर्व पार्षद, सीएमओं को मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, नप के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में कूदे पूर्व पार्षद, सीएमओं को मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर परिषद कार्यालय में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ विवादित महिला कर्मचारी निहारिका नगाइच को हटाए जाने की मांग को लेकर बीते सोमवार से आंदोलन कर रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में नगर के पूर्व पार्षद भी आ गए है। पूर्व पार्षदो ने भी हड़ताल को समर्थन देकर कार्रवाही की मांग की हैं। एकत्रित हुए पूर्व पार्षद सीएमओ रितु मेहरा के पास पहुचें तथा एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें लिखा गया है कि सहायक राजस्व निरीक्षक निहारिका नगाइच को तत्काकल प्रभाव से अन्य निकाए में तबादला किए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अनिष्चित कालीन हड़ताल कर रहे है। जिससे जन कल्याणकारी व हितग्राही मूलक येाजनाओं का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद भी तहसील व जिला प्रशासन के द्वारा उक्त कर्मचारी का तबादला नही किया गया है। मांग पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शीघ्र ही उक्त कर्मचारी को तबादला किया जावे अन्यथा पूर्व पार्षद नागरिको के सहयोग से हड़ताली कर्मचारियो के समर्थन में धरना प्रारंभ करेगें। सीएमओ को ज्ञापन सौंपते समय सलीम काजी, संजीव जैन, कमलेश जाटव, इमरान खान, सऊद मिर्जा, रमेश साहू, सगीर कुरैशी, रईस खान, सलामन खान आदि मौजूद रहें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद