रायसेन/सिलवानी, 1 करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया लोकार्पण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

रायसेन/सिलवानी, 1 करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

1 करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

रायसेन/सिलवानी, 1 करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सिलवानी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी के नवीन भवन का लोकार्पण किया। साथ ही सिविल अस्पताल सिलवानी में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होकर कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल बेहतर शिक्षा की एक कड़ी है। बालक बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। रिक्त पदो पर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।

रायसेन/सिलवानी, 1 करोड़ की राशि से निर्मित शासकीय कन्या शाला भवन का विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

विधायक सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में शुद्व पेयजल पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। बल्कि गावों के प्रत्येक घर मे बिजली पहुचें इस पर कार्य योजना बना कर कार्य किया जा रहा है। तहसील में सड़को का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर तरवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, संतोष जैन एडवोकेट, पटेल लक्ष्मी नारायण रघुवंशी, विष्णु रावत, श्याम साहू एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...