Post Top Ad
Wednesday, January 12, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।
रायसेन, युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायसेन स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा कन्या पूजन की और दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे विशेष तौर पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पि है। इसके लिए प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना के कार्यो के साथ-साथ रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन सहित प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया हैं। जिनमें लोगों को रोजगार के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इन रोजगार मेलों को उद्देश्य युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में भी लगभग 3500 से अधिक लोगों को कई रोजगारोन्मुखी योजनाओं के तहत 32 करोड़ रू से अधिक राशि के ऋण वितरित किए गए हैं। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर यह हितग्राही ना सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएंगे। सरकार द्वारा लोगों को रियायती ब्याज दर पर वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी सरकार ने लोगों के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की। लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए स्ट्रीट वेण्डर योजना प्रारंभ की गई। जिसका लाभ लेकर लाखों लोगों ने अपना व्यवसाय फिर से प्रारंभ किया। सरकार द्वारा लोगों को व्यवसाय प्रारंभ करने के साथ ही उसके विस्तार के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर रोजगार के बारे में जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविन्द दुबे ने रोजगार मेले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता सहित अन्य योजना के तहत 3500 से अधिक हितग्राहियों को 32 करोड़ रू की ऋण स्वरोजगार स्थापना के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार से जोड़ने में बैंकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है तथा बैंकों द्वारा अधिक से अधिक हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मकर संक्रांति पर्व पर मेलों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। नागरिक भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शआरसी गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार बैंकों द्वारा युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि वह अपना रोजगार स्थापित कर सकें। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बैंक सदैव तत्पर है। हितग्राही अपना स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं, उसमें पूरी लगन और मेहनत से काम करें जिससे कि उनके व्यवसाय का विस्तार हो सके ।कार्यक्रम में सॉची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद