रायसेन/सिलवानी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर परिषद गंभीर, एसडीएम व सीएमओ स्वच्छता को लेकर कर रही मानीटरिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

रायसेन/सिलवानी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर परिषद गंभीर, एसडीएम व सीएमओ स्वच्छता को लेकर कर रही मानीटरिंग।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर परिषद गंभीर, एसडीएम व सीएमओ स्वच्छता को लेकर कर रही मानीटरिंग।

  • दीवार लेखन, स्लोगन युक्त फ्लेक्स लगा कर नप कर रही लोगो से नगर को स्वच्छ बनाने का आग्रह।

रायसेन/सिलवानी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर परिषद गंभीर, एसडीएम व सीएमओ स्वच्छता को लेकर कर रही मानीटरिंग।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति देने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर को बेहतर रेटिंग में लाए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा अव्वल दर्जे की तैयारियां की जा रही हैं। ताकि नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के नगरीय निकाए में बेहतर स्थिति में रखा जा सके। इसी को लेकर नप प्रशासक व एसडीएम संघमित्रा बौद्व तथा सीएमओ रितु मेहरा के द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही हैं। नगर को 15 वार्डो में विभाजित किया गया है। इन सभी वार्डो की नालियो व सड़को की सफाई होने के साथ ही निकल रही गंदगी व कचरे को शीध्र ही डंप किया जा सके इसके लिए नगर परिषद के द्वारा कार्रवाही की जा रही है। कार्रवाही के तहत सफाई में निकल रहे कचरे को तत्काल ही कचरा वाहन में भर कर टीचिंग ग्राऊण्ड में डाला जा रहा है। तथा वार्ड के रहवासियो से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है।

नगर परिषद ने कसी कमर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश के नगरीय निकाए में बेहतर कार्य कर अव्वल आने तथा स्वच्छता रेटिंग सुधारने के लिए नगर परिषद के द्वारा बेहतर कार्य योजना बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत नगर में स्वच्छता को लेकर दीवार पेटिंग कराई जा रही है। दीवार पेटिंग में लोगो से नगर को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किए जाने के साथ ही स्वच्छता को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। शासकीय भवनो सहित चौक-चौराहो पर स्थित भवनो की दीवारो पर भी स्वच्छता को लेकर दीवार पेंटिंग का कार्य कराया जा चुका है। दीवार पेटिंग के माध्यम से लोगो को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। बल्कि नगर परिषद के द्वारा नगर के एक समाजसेवी प्रदीप कुशवाहा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

स्वच्छता पर आधारित फ्लेक्स कर रहे लोगो को जागरुक

नगर को स्वच्छ बनाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा अनेक प्रकार की कवायद की जाकर लोगो को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। नगर के चौक चौराहो, सार्वजनिक स्थानो पर स्वच्छता को लेकर अनेक आकर्षक स्लोगन लिखे फ्लेक्स नगर परिषद के द्वारा लगाए गए है। जहां कि लोगो को स्वछता अपनाने, स्वच्छता से होने वाले लाभ व गंदगीे से होने वाले नुकसान को स्लोगन के माध्यम से परिभाषित किया गया हैं।

एसडीएम ने कचरा फैलाने पर लगाया था अर्थदण्ड

हालिया दिनो में स्वच्छता की मानीटरिंग करने नगर की सड़को पर निकली एसडीएम संघमित्रा बौद्व ने दुकानो के सामने फैले कचरे पर सख्त तेवर दिखाए थे। तथा कचरा सड़को पर फैलाने वाले 4 दुकानदारो पर 4 सौ रुपए का अर्थदण्ड भी मौके पर ही लगाया जाकर राषि भी जमा कराई गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...