रायसेन, पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 55 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 5000 लीटर महुआ लाहन किया जब्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

रायसेन, पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 55 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 5000 लीटर महुआ लाहन किया जब्त।

पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 55 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 5000 लीटर महुआ लाहन किया जब्त।

रायसेन, पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 55 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 5000 लीटर महुआ लाहन किया जब्त।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार कच्ची शराब एवं अवैध शराब के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायसेन अरविंद कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा कच्ची शराब, अवैध शराब व जहरीली शराब बनाने वाले व विक्रय करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गए है। जिसके तहत रविवार को तडके पुलिस विभाग, आबकारी विभाग वृत बरेली द्वारा संयुक्त रूप से सिंधी कैंप बाडी में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर विक्रय करने वालों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई। सहायक आबकारी आयुक्त जिला रायसेन दीपक रायचुरा एवं एसडीओपी बाडी नरेन्द्र राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाडी निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, आबकारी उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा पुलिस व आबकारी बल की संयुक्त टीम तैयार कर सिंधी कैंप बाडी में हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर विक्रय करने वालों के ठिकानों पर रेड डाली गयी। रेड में आरोपी राजकुमारी पत्नी हकीम रायसिक, पानोबाई पत्नी सुरजन रायसिक, भग्गो बाई पत्नी चंदू रायसिक सभी निवासी सिंधी कैंप बाडी से 5-5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की गयी। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा खुले स्थान से केन में रखी 40 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब एवं 5000 किलोग्राम अवैध मदिरा निर्माण के लिए महुआ का लाहन कीमती 3,05,500  रूपये जब्त किया। प्रकरण में आबकारी विभाग द्वारा उपरोक्त तीनों आरोपी राजकुमारी, पानोबाई, भग्गो बाई एवं 1 अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत धारा 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जब्त अवैध शराब एवं महुआ लाहन को विधिवत नष्ट कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाडी निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नवीन बिलावलिया, उनि श्रेया विश्वकर्मा, सउनि साहबलाल, सउनि मोहन यादव, प्रआर विनय एवं आबकारी विभाग के उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा तथा अन्य 4 कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...