Post Top Ad
Thursday, January 27, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, 2023 में इससे दस गुना बड़ा किसान आंदोलन होगा - शिवकुमार कक्का।
रायसेन/बरेली, 2023 में इससे दस गुना बड़ा किसान आंदोलन होगा - शिवकुमार कक्का।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में अल्प समय के लिए किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का नगर के कविंद्र सिंह रघुवंशी के कार्यालय पर कुछ समय के लिए रुके जहां उनका फूल माला पहनाकर समर्थकों और कुछ कांग्रेसियों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि तीन कृषि कानून वापसी से लेकर किसानों के शुरू हुए आंदोलन तक बात कही कि कैसे कृषि कानून बिल पास हुआ और कैसे इस काले कानून के विरोध में किसान संगठनों को एक किया। इन सब बातों पर बेबाकि से उत्तर दिया शिवकुमार शर्मा ने। शिवकुमार शर्मा ने बताया की कृषि कानून बिल वापिस जरूर हो गए लेकिन हमारा आंदोलन बन्द नही हुआ है। 2023 में एक बड़ा किसान आंदोलन भारत में होगा जो इस किसान आंदोलन से दस गुना बढ़ा होगा। वहीं मध्य प्रदेश में हुए पूर्व में किसान आंदोलन ट्रैक्टर रैली को लेकर बताया कि एक साथ 317 जगह आंदोलन हुए थे जिसमें सबसे बड़ा आंदोलन डबरा में सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। संयुक्त किसान मोर्चा के पांच सदस्यीय कमेटी सरकार से लगातार बात कर रही है। हमारी मांग यह है कि C 2 + 50 स्वामीनाथन आयोग के अनुसार एमएसपी तय हो और गारंटी का कानून बने। एमएसपी से नीचे व्यापारी अगर किसान की उपज खरीदता है तो उस पर एफआईआर हो। वहीं उन्होंने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में निकम्मी सरकार है। जब पूर्व में केंद्र सरकार के द्वारा भाजपा शासित राज्यों को लैंड बिल के आधार पर भूमि अधिग्रहण मैं 40 लाख रूपया प्रति एकड़ का किसानों को मुआवजा दिए जा रहा है तो वहीं मध्यप्रदेश में 20 लाख रुपया प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जा रहा है। मैं बात कर रहा हूं ग्वालियर से झांसी रेलवे लाइन निर्माण के दौरान अधिग्रहण की जाने वाली भूमि की। वहीं उन्होंने कहा कि मप्र मंडी एक्ट पूरे देश मे सबसे अच्छा है। 1992 में प्रकाशचन्द्र सेठी के समय यह बना था, तब हम युवा हुआ करते थे। इसमें यह व्यवस्था है कि एमएसपी से नीचे व्यापारी किसान के अनाज का दाम नहीं लगा सकता परंतु जानकारी के अभाव में और सरकार की किसान विरोधी सोच के कारण किसान का शोषण हो रहा है। सरकार ने रेल बेची, एयर पोर्ट बेचे ओर ना जाने क्या-क्या बेचेगी। कक्का ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जिसके पुत्र पर किसानों को कुचल कर मारने के प्रकरण है उसका पिता देश का ग्रह मंत्री है तो आप सहज ही कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर सकते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद