Post Top Ad
Thursday, January 27, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, नाना ने अपनी ही 8 साल की मासूम नातिन से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर छत से फेंककर जान से मारने ने की दी धमकी।
इंदौर, नाना ने अपनी ही 8 साल की मासूम नातिन से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर छत से फेंककर जान से मारने ने की दी धमकी।
इंदौर। 8 साल की मासूम से उसी के नाना ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची से कहा था दुष्कर्म की बात किसी को बताई तो वह छत से फेंककर मार डालेगा। अब कोर्ट ने उसे 10 साल के लिए जेल भेज दिया है। घटना 5 साल पुरानी है। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 8 मार्च 2017 को बच्ची की मां उसे नाना के पास छोड़ गई थी। बच्ची की मां और पिता किसी कार्यक्रम में गए थे। मासूम के माता-पिता उसे अगले दिन लेने पहुंचे तो उसकी फ्रॉक पर खून लगा था। मां ने पूरी घटना की जानकारी ली तो उसने अपने नाना की करतूत के बारे में बताया। मासूम ने कहा वह सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी नाना उसे अपने साथ घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो नाना ने छत से फेंककर मार डालने की धमकी दी। बच्ची की यह बात सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया। परिवार ने बच्ची को थाने ले जाकर पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर नाना पर धारा 376(2)(i), 376(2) के तहत केस दर्ज कर लिया। जिला कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को 10 साल के साथ 2 साल अतिरिक्त सजा सुनाई है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद