Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
क्रिकेट की सट्टेबाजी में 25 से 30 लाख रुपये का हुआ नुकसान तो पत्नी और बच्चो को चाकुओं से गोदा, तीनों की मौत के बाद खुद ने भी लगाई फांसी।
क्रिकेट की सट्टेबाजी में 25 से 30 लाख रुपये का हुआ नुकसान तो पत्नी और बच्चो को चाकुओं से गोदा, तीनों की मौत के बाद खुद ने भी लगाई फांसी।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां कर्ज में डूबे एक सट्टेबाज ने पहले चाकू से अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारा और फिर फांसी लगा सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे जरीपटक के दयानंद पार्क इलाके में हुई है। मदन अग्रवाल (40) नाम के एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी किरण अग्रवाल (33), बेटे वृषभ (10) और बेटी टिया (5) को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी पर लटक गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बेटे और बेटी के पेट में कई बार चाकू से प्रहार किया था। इसके बाद उसने पत्नी का गला काटा और उसे मौत के घाट उतारा। तीनों की मौत की पुष्टि होने के बाद ही आरोपी ने फांसी लगाई है।
घटना स्थल पर पहुंचे नागपुर के कमिश्नर के मुताबिक, मदन अग्रवाल शांतिनगर में रहते थे। दयानंद पार्क इलाके में उनकी चीनी की दुकान थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और जब वह नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। टीम जैसे ही अंदर दाखिल हुई बिस्तर पर पत्नी और उसके दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और पंखे से मदन का शव लटका हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मदन ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, इसी वजह से उनका परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं था। मदन को क्रिकेट सट्टे की लत थी। जुए में पैसे गंवाने के बाद वह तीन दिनों से तनाव में था। मदन ने पास की एक दुकान से सोमवार को चाकू खरीदा था।
मंगलवार शाम को मदन का दोस्त उससे मिलने आया। दरवाजा खटखटाने के बाद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने पहले पड़ोसियों को और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों पहले मदन को सट्टे में 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी के बाद से वह मानसिक दबाव में था। वह चिंतित था कि अगर उसने पैसे नहीं चुकाए तो उसका और उसके परिवार का क्या होगा। कुछ दिन पहले यह भी जानकारी सामने आई थी कि मदन ने अपने भाई से भी कुछ पैसे लिए हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद