Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
अपराध
खरगोन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जरा सी बात पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, जान बचाने घर में छिपे तो जिंदा जलाने के लिए घर में लगाई आग, महिला सहित 2 झुलसे।
जरा सी बात पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, जान बचाने घर में छिपे तो जिंदा जलाने के लिए घर में लगाई आग, महिला सहित 2 झुलसे।
खरगोन। जिले में जरा सी बात पर पड़ोसी ने पड़ोसी का घर फूंक दिया। मामला झिरन्या के पिछोड़िया गांव का है। यहां पड़ोसियों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और लट्ठ से हमला किया। दूसरा पक्ष जान बचाने के लिए घर में कैद हुआ तो घर पर माचिस मार दी गई। घर जला तो परिवार जान बचाकर बाहर भागा। इसमें एक युवती सहित दो लोग झुलस गए। वहीं, मकान की छत डालने के लिए रखे लाखों रुपए और सामान जलकर राख हो गया। खरगोन से करीब 70 किमी दूर पिछोड़िया में बुधवार सुबह पड़ोसी आपस में भिड़ गए।
झिरन्या पुलिस के अनुसार फरियादी राकेश मोरे ने बताया कि आरोपी सोनिया और भगवती बाई आए दिन विवाद करते हैं। बुधवार सुबह तो उन्होंने हमें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने लट्ठ और डंडे से हम पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए भागकर घर का दरवाजा बंद किया तो सोनिया ने घर पर आग लगा दी। आग भभकी तो परिवार के साथ जान बचाकर बाहर भागा। आग की चपेट में मैं और मेरी बहन चिंताबाई आ गई।
राकेश ने बताया कि घर में रखा सामान और 2 लाख 60 हजार रुपए नकदी जलकर राख हो गई। उसने बताया कि 60 हजार रुपए उसकी मजदूरी के थे, जबकि दो लाख रुपए घर की छत डालने के लिए उधार लिए थे। आग लगाने के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से झिरन्या अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी ने कहा की प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
Tags
# अपराध
# खरगोन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
खरगोन,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद