Post Top Ad
Saturday, January 29, 2022
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल की युवती का सहेली ने करवाया गैंगरेप, युवती सहेली के घर आई थी मिलने, पार्टी में लेकर गई थी सहेली, 2 युवकों ने कमरे में बंद कर की हैवानियत।
भोपाल की युवती का सहेली ने करवाया गैंगरेप, युवती सहेली के घर आई थी मिलने, पार्टी में लेकर गई थी सहेली, 2 युवकों ने कमरे में बंद कर की हैवानियत।
ग्वालियर। भोपाल की रहने वाली 22 साल की युवती के साथ ग्वालियर में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। युवती वहां अपनी सहेली के घर मिलने आई थी, जो उसे होटल रिवाज में एक पार्टी में ले गई। यहां 8 से 10 लड़के पार्टी कर रहे थे। युवती को होटल के एक रूम में छोड़कर सहेली चली गई। यहां दो युवकों ने उसे 3 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद युवती को हत्या करने की धमकी भी दी गई। गैंगेरप की ये वारदात 26 जनवरी की है। पुलिस ने गुरुवार शाम इस मामले में FIR दर्ज कर शुक्रवार को युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ। फिलहाल आरोपी फरार हैं, सहेली भी घर पर ताला लगाकर गायब है।
भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 7 जनवरी को ग्वालियर के महलगांव के पीछे सरकारी मल्टी निवासी अपनी सहेली मुस्कान के घर आई थी। तभी से वह यहां रह रही थी। 26 जनवरी की शाम उसकी सहेली उसे सिटी सेंटर स्थित होटल रिवाज में एक पार्टी में लेकर गई। यहां आठ से दस लड़के जश्न मना रहे थे। इसके बाद सहेली उसे होटल में एक रूम में लेकर गई। उसे वहीं छोड़कर सहेली अपने दोस्तों से मिलने के लिए चली गई। सहेली के जाते ही युवती के पास लोकेश साहू नाम का युवक आया। आते ही उसने रूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसकी हत्या करने की धमकी देकर रेप किया। लोकेश के रूम से बाहर जाने के 10 मिनट बाद एक और युवक अंदर आया। उसे सभी साहू साहब कहकर बुला रहे थे। उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 9 बजे युवती वहां से किसी तरह निकली और पुलिस के पास पहुंची।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुरुवार शाम को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जब सिंधिया नगर में पीड़िता की सहेली के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। आरोपियों के साथ ही पुलिस पीड़िता की सहेली की भी तलाश कर रही है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान भी लिए। बयान में उसने बताया है कि वह शाम 6 बजे होटल गई थी और रात 9 बजे वहां से आई थी। तीन घंटे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान वह रोती रही और आरोपी उसके शरीर को नोचते रहे। इस मामले में DSP क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। अभी वह हाथ नहीं आए हैं। पीड़िता की सहेली की भी तलाश की जा रही है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद