Post Top Ad
Saturday, January 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
भोपाल, पुलिस परेशान आखिर दोषी कौन, मामला कारों के आपस में टकराने से एक कार घूमी 360 डिग्री, राहगीर कुचला; देखे विडियो।
भोपाल, पुलिस परेशान आखिर दोषी कौन, मामला कारों के आपस में टकराने से एक कार घूमी 360 डिग्री, राहगीर कुचला; देखे विडियो।
भोपाल। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस उलझन में है। इस एक्सीडेंट में एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी थी। इनमें से एक कार वाला फरार हो गया, जबकि 360 डिग्री घूमी दूसरी कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने एक कार के ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। हालांकि, अब पुलिस थोड़ी उलझ गई है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि मुख्य आरोपी कौन है, या असल में गलती किसकी थी। ऐसे में एक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दूसरे कार ड्राइवर को लेकर भी अब कानून के जानकारों की मदद ले रही है।
मामला कोलार थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट का है। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे 12 नंबर स्टॉप इलाके में रहने वाला 25 साल का राजेंद्र भलराव दानिश नगर चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान, उसे एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर चूनाभट्टी में रहने वाले 47 साल के नंदकिशोर बोकड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में आरोपी बनाए गए नंदकिशोर ने खुद को बेकसूर बताते हुए, पुलिस से कहा कि मैं तो अपनी साइड से जा रहा था। तभी दाईं तरफ से आई एक अन्य कार ने मेरी कार को टक्कर मारी। जिससे मैं कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और मेरी कार करीब 360 डिग्री घूम गई। इसी दौरान कार की चपेट में वो युवक आ गया। इस बात की शिकायत नंदकिशोर ने हेल्पलाइन में भी की है। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के CCTV फुटेज आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद