Post Top Ad
Saturday, January 22, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
इंदौर, गाय का बाड़ा हटाने गई पुलिस व निगम की टीम पर हुआ पथराव तो पुलिस ने भी महिलाओं पर भांजी लाठी; देंखें वीडियो।
इंदौर, गाय का बाड़ा हटाने गई पुलिस व निगम की टीम पर हुआ पथराव तो पुलिस ने भी महिलाओं पर भांजी लाठी; देंखें वीडियो।
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को नगर निगम की रिमूवल टीम पर हीरानगर इलाके में पथराव हुआ। गाय का बाड़ा हटाने गई टीम पर परिवार ने घर की छत से पत्थर फेंके। हीरानगर थाने के SI संजय धुर्वे और एक निगमकर्मी को पत्थर लगा, हालांकि गंभीर चोट किसी को नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्रवाई की। निगम ने बाड़ा तोड़ते हुए गायों को गोशाला भेज दिया। इसका विडियो अब सामने आया है। इसमें पथराव तो होता दिख ही रहा है, पुलिस भी महिलाओं पर डंडे चलाते नजर आ रही है। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि बंशीलाल ने अवैध बाड़ा बनाकर पांच गाय पाल रखी थीं। हमारे पास लगातार लोगों की शिकायतें आ रही थीं। शुक्रवार को टीम बाड़े के पास पहुंची तो बंशीलाल के परिवार ने घर से पत्थरबाजी शुरू कर दी। हीरानगर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में थाना प्रभारी ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इस केस में एक नया विडियो सामने आया है। इसमें पुलिस वाले महिलाओं से अभद्रता और उन पर डंडे चलाते दिख रहे हैं।
आवारा पशु पकड़ने को लेकर 2017 में निगमकर्मी शुभम कुशवाह की हीरानगर इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के घर और बाड़े तोड़े थे। तब शहर में बड़े स्तर पर मुहिम चल रही थी। जूनी इंदौर और अन्नपूर्णा इलाके में भी जानवर पालकर आवारा छोड़ने वाले लोग निगम टीम पर हमला कर चुके हैं। मामले में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र गरोठिया ने बताया निगम के कर्मचारियों के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। नगर निगम और बंशीलाल के परिवार की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद