Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
अनूपपुर
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
साली के साथ रहने के लिए पति बना हैवान, 3 साल की बेटी का गला घोंटकर की हत्या, मासूम पर उतारा पत्नी और भाई का गुस्सा।
साली के साथ रहने के लिए पति बना हैवान, 3 साल की बेटी का गला घोंटकर की हत्या, मासूम पर उतारा पत्नी और भाई का गुस्सा।
अनूपपुर। जिले के बम्हनी गांव के बरगी टोला में मंगलवार को मातम पसरा रहा। इस गांव के एक घर से कल तक तीन साल की बेटी गायत्री के खिलखिलाने की आवाज आती थी, लेकिन आज इसमें सन्नाटा है। इस सन्नाटे की वजह है खुद गायत्री का बाप संतराम। वो संतराम, जो अपनी साली के साथ रहने के लिए हैवान बन गया। अपनी ही बेटी का गला घोंट दिया। कल तक वह गांव के लोगों के बीच सीधा सादा आदमी था, लेकिन अब उसकी पहचान हत्यारे और हैवान की बन गई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि संतराम अपनी पत्नी को छोड़कर साली को साथ रखना चाहता था। साली को इस बात पर ऐतराज था। साली संतराम के छोटे भाई हरवंश के साथ रहना चाहती थी। संतराम के छोटे भाई की पत्नी पिछले साल उसे छोड़कर चली गई थी, तब से संतराम की साली हरवंश के साथ रह रही है।
संतराम ने पास के ही पहाड़ पर सोमवार को अपनी बेटी को ले जाकर हत्या कर दी। गांव के लोगों की मानें तो संतराम का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बड़ा है। बेटी से उसका बहुत लगाव था, लेकिन उसने भाई और पत्नी के साथ झगड़े में बेटी की बलि चढ़ा दी। संतराम बेटी की हत्या के बाद उसे शॉल से ढंककर गोद में लिए खुद ही पुलिस थाने पहुंचा। यहां जुर्म कबूल कर लिया। छोटा भाई हरवंश मंगलवार को गांव में दिखाई नहीं दिया। गांव वाले भी उसके बारे में बताने से कतराते रहे। राजेंद्र ग्राम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। संतराम की पत्नी प्रेमवती ने बताया कि मैं सुबह अपने पति और बेटी के साथ घर का राशन लाने के लिए ससुराल जा रही थी। पति ने कहा- तुम आगे चलो, मैं आ रहा हूं। वह बेटी के साथ घर में ही रुक गया। मैं मायके पहुंच गई, तो फोन पर पता चला कि पति ने बेटी की हत्या कर दी। मैं सुनकर हैरान रह गई। जरा सा भी अंदेशा होता, तो बेटी को भी साथ ले जाती।
Tags
# अनूपपुर
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अनूपपुर,
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद