लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव।

लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव।


लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव।

खंडवा। हरसूद में 10वीं की छात्रा से अरबाज ने विशाल बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदल गई। अरबाज ने उसे शादी के लिए बुलाया। शादी की आस लिए जब छात्रा शादी का लाल जोड़ा और गहने लेकर हरसूद से भागकर खंडवा आई। अरबाज ने अपने दोस्त सादिक के साथ सरकारी भवन में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी मोबाइल से खींचे। अरबाज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। घटना के बाद 16 साल की नाबालिग मंगलवार शाम को पुराने बस स्टैंड पहुंची। वहां बैठकर रोने लगी। कोतवाली पुलिस टीम सूचना पर मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर आई। उन्होंने जब उससे रोने का कारण पूछा तो गैंगरेप का मामला सामने आया। उसने कोतवाली पुलिस को बताया कि मेरी तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर विशाल नामक युवक से दोस्ती हुई। शादी का झांसा देकर उसने खंडवा बुलाया।

लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव।
पीड़िता शादी के लिए शादी का जोड़ा और ज्वेलरी लेकर भी आई

छात्रा ने कहा - मैं सोमवार रात को शादी का जोड़ा और ज्वेलरी लेकर घर से निकली। उसके बाद खंडवा पहुंची। यहां जब मैं विशाल से मिली तो पता चला कि उसका असली नाम अरबाज खान निवासी खानशाहवली है। उसने मुझे सादिक की मदद से कलेक्टर बंगले के पीछे सरकारी भवन में ठहराया। पीड़िता ने बताया कि अरबाज ने यह भी कहा था कि तुम धर्म परिवर्तन कर लो। उसके बाद उनके धर्म के रीति-रिवाज से वह शादी करेगा। यह बात वह सिर्फ पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए करता रहा। उसके बाद अरबाज ने अपने दोस्त सादिक को भी वहां बुलाया। उन्हाेंने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। फिर सादिक ने भी दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने छात्रा को भवन के बाहर ताला लगाकर उसे कैद करके रखा।

लव जिहाद :- अरबाज बना विशाल, 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव।

छात्रा के बेग से लाल जोड़ा और ज्वेलरी मिली है। उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई है। कोतवाली के अलावा मोघट रोड पुलिस भी जांच में जुट गई। अरबाज की गिरफ्तारी के लिए रात को ही खानशाहवली इलाके में सर्चिंग अभियान छेड़ दिया। सादिक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच में पता चला कि सादिक नगर निगम का कर्मचारी है जो दैनिक वेतन भोगी है। अरबाज और सादिक दोस्त हैं। सादिक ने ही उसे शासकीय भवन की चाबी उपलब्ध करवाई थी। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

इनका कहना है...

हमें घटना की जानकारी मिली थी। पीड़िता को हम थाने लेकर आए हैं। पीड़िता ने हमें आपबीती बताई। हरसूद पुलिस को घटना की सूचना दी है। देर रात हरसूद पुलिस कोतवाली पहुंची। आगे की कार्रवाई हरसूद पुलिस ही करेगी।
बलजीत सिंह बिसेन, कोतवाली टीआई

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...