ब्लैकमेलरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो कर खाया जहर ? 5 लोगों पर 25 लाख की ब्लैक मेलिंग के लगाए आरोप; देखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

ब्लैकमेलरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो कर खाया जहर ? 5 लोगों पर 25 लाख की ब्लैक मेलिंग के लगाए आरोप; देखें वीडियो।

ब्लैकमेलरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो कर खाया जहर ? 5 लोगों पर 25 लाख की ब्लैक मेलिंग के लगाए आरोप।


ब्लैकमेलरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो कर खाया जहर, 5 लोगों पर 25 लाख की ब्लैक मेलिंग के लगाए आरोप; देखें वीडियो।

विदिशा। गुलाबगंज में रहने वाले एक युवक ने लाइव वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए जहर खा लिया। योगेश रघुवंशी नाम के इस युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले जहर खाकर जान दी थी। वहीं अब योगेश ने भी जान देने की कोशिश की। जहर खाने से पहले योगेश ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया कि 5 लोग उसकी पत्नी की मौत का फायदा उठाकर उसे जबरन केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसने इन लोगों पर 25 लाख रुपए मांगने का आरोप भी लगाया। वीडियो में युवक ने बताया कि इन्हीं 5 लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर मैं जान दे रहा हूं। मैसेज के बाद योगेश ने कैमरे के सामने सल्फास की गोली खा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से पहले उसे विदिशा जिला अस्पताल और फिर बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 4 जनवरी को युवक की पत्नी ने जहर खाया था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि मृतका के पति ने भी जहर खा लिया है। मामले में जांच की जा रही है।


युवक ने विडियो में कहा की 'मैं योगेश रघुवंशी सुसाइड करने जा रहा हूं। 5 व्यक्ति मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं और 25 लाख रुपए मांग रहे हैं। मेरे मोबाइल में सबूत है। मैं गलत नहीं हूं। मेरी पत्नी को किसने दवाई लाकर दी और उसने दवाई क्यों खाई। इसके बाद भी मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं।' युवक ने वीडियो में कहा, 'मैं मनोहर रघुवंशी, कमर सिंह रघुवंशी, खिलान सिंह रघुवंशी और जितेन्द्र रघुवंशी के कारण साइड कर रहा हूं। इनका साथ कांग्रेस नेता राकेश कटारे दे रहे हैं। ये ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मेरे पिता भाजपा नेता थे। यह साजिश राजनीति से प्रेरित है। मेरी सासू मां ने भी बयान में यही कहा है कि मेरी बेटी जिद्दी थी और इस कारण उसने यह कदम उठाया था।'

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...