Post Top Ad
Thursday, January 27, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
श्वेता तिवारी की ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं ? भावनाओं को आहत करने वाले बयान पर बढ़ सकती है श्वेता तिवारी की मुश्किलें; देखे विडियो।
श्वेता तिवारी की ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं ? भावनाओं को आहत करने वाले बयान पर बढ़ सकती है श्वेता तिवारी की मुश्किलें; देखे विडियो।
भोपाल। बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भोपाल में गलत बयानबाजी की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।' श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में मीडिया के सामने उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान की निंदा की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
फैशन पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भोपाल में होने वाली है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- 'मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं।' हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया। लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद