Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, दो आदतन अपराधी जिला बदर, आरोपियों को 6 माह के लिए किया जिलाबदर।
रायसेन, दो आदतन अपराधी जिला बदर, आरोपियों को 6 माह के लिए किया जिलाबदर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी आलोक महाराज पिता राकेश दुबे हाल निवासी ग्राम चांदोड़ा थाना सुल्तानगंज जिला रायसेन को 6 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों मारपीट करने, कट्टे से फायर, बलवा तथा हत्या का प्रयास जैसे अपराध करता चला आ रहा है। आरोपी के विरूद्ध हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध है तथा आपराधिक घटनाओं के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है। आरोपी आलोक महाराज के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द दुबे द्वारा आरोपी आलोक महाराज को जिला बदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 6 महीने के लिए निष्कासित किया गया है। इसी तरह विभिन्न अपराधों में आरोपी अरविन्द उर्फ बबलू पिता महेन्द्र सिंह बुन्देला निवासी ग्राम चांदौड़ा थाना सुल्तानगंज जिला रायसेन को 6 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी लगातार अपराध घटित करता चला आ रहा है। आरोपी के विरूद्ध मारपीट, बलवा, हरिजन एक्ट, लूट, हत्या तथा हत्या के प्रयास के प्रकरण दर्ज हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी अरविन्द उर्फ बब्लू को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद