रायसेन, 9 पेटी अवैध शराब बरामद, मारुति कार से शराब तस्करी करते धरदबोचा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

रायसेन, 9 पेटी अवैध शराब बरामद, मारुति कार से शराब तस्करी करते धरदबोचा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

9 पेटी अवैध शराब बरामद, मारुति कार से शराब तस्करी करते धरदबोचा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

रायसेन, 9 पेटी अवैध शराब बरामद, मारुति कार से शराब तस्करी करते धरदबोचा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान दिनांक 18 जनवरी की रात 10 बजे के लगभग औबेदुल्लागंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब ले जा रही मारूति कार 800 क्रमांक एमपी-04-एचए-1262 को गौहरगंज रोड ब्रजवासी ढाबा के सामने रोककर चैक किया गया। कार में 9 पेटी देशी शराब जिसमें 450 क्वार्टर देशी शराब के अवैध रूप से रखे पाये गये। पुलिस द्वारा कार चालक हरिओम उर्फ मुकेश खटीक को गिरफ्तार कर कार में रखी 9 पेटी देशी शराब (450 क्वार्टर) कीमती 30,000 रूपये एवं मारूति 800 कार जब्त की गयी। आरोपी हरिओम उर्फ मुकेश खटीक पिता मोहन खटीक निवासी वार्ड नं. 11, अर्जुन नगर औबेदुल्लागंज के विरूद्ध थाना ओबेदुल्लागंज में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा उक्त शराब को प्रमोद पिता पप्पू सिंधी निवासी अर्जुन नगर ओबेदुल्लागंज द्वारा बुलाना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी हरिओम उर्फ मुकेश खटीक पिता मोहन खटीक एवं प्रमोद आ. पप्पू सिंधी दोंनों निवासी वार्ड नं. 11, अर्जुन नगर औबेदुल्लागंज को दिनांक 19-01-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ओबेदुल्लागंज निरीक्षक संदीप चौरसिया, उनि दीपक वर्मा, प्रआर अभिषेक चौधरी, प्रआर माखन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...