Post Top Ad
Saturday, January 8, 2022
Home
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
संतान न होने से परेशान भाजपा के पूर्व मंत्री की प्रोफेसर बेटी ने की आत्महत्या, पिता ने कहा - प्रताड़ित करता था पति।
संतान न होने से परेशान भाजपा के पूर्व मंत्री की प्रोफेसर बेटी ने की आत्महत्या, पिता ने कहा - प्रताड़ित करता था पति।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पनागर विधानसभा को पार्टी का गढ़ बनाने वाले मोती कश्यप की प्रोफेसर बेटी ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिजनों ने फंदे से उतार कर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधारताल पुलिस के मुताबिक बीजेपी के कटनी बड़वारा से विधायक और पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी सृष्टि पटले शहपुरा डिंडोरी स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर थीं। पहले पति से तलाक के बाद 42 वर्षीय सृष्टि ने महेश पटले से 2017 में लव मैरिज की थी। हालांकि उनकी कोई संतान नहीं हुई। परिजन शुरू में इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में शादी को स्वीकार कर लिया था।
न्यू रामनगर में रह रही सृष्टि पटले शाम पांच बजे शहपुरा से लौटी थी। दो मंजिल वाले इस घर में सास समेत परिवार के अन्य लोग भी साथ ही रहते हैं। सृष्टि अपने कमरे में गई। पति महेश पटले घर में नहीं थे। इसी बीच सृष्टि फंदे पर झूल गई। परिजनों की नजर काफी देर बाद पड़ी। वे उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। खबर मिलते ही मौके पर अधारताल पुलिस और पूर्व विधायक मोती कश्यप सहित उनके बेटे पहुंचे।
बीजेपी नेता और सृष्टि पटले के पति महेश पटले का दावा है कि उन्होंने लव मैरिज की थी। पत्नी से उसे बहुत प्यार था। जिंदगी में एक ही कमी थी कि कोई औलाद नहीं थी। इसके लिए हमने कई जतन किए। टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए इंदौर में इलाज भी चल रहा था। वहां से एक दिन पहले ही बताया गया कि सृष्टि मां नहीं बन सकती हैं। इसी बात से सृष्टि तनाव में थी। मुझे नहीं पता था कि वह सुसाइड कर लेगी।
उधर, महेश पटले के दावे के विपरीत बीजेपी नेता एवं पूर्व विधायक मोती कश्यप ने अलग ही बयान जारी किए हैं। मोती कश्यप ने दामाद महेश पटले पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही महेश बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। वह ड्यूटी से लौटी और सुसाइड कर लिया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बताते हैं कि मोती कश्यप के बेटों ने आक्रोश में महेश पटले की अस्पताल में मारपीट भी कर दी।
अधारताल पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल भिजवा दिया। अधारताल सीएसपी प्रियंका करचाम के मुताबिक अभी परिजनों का बयान होना है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में सृष्टि के लव मैरिज करने और बच्चे न होने की बात सामने आई है। इसी एंगल पर जांच कर रहे हैं।
Tags
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
जबलपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद