भोपाल, जन्म के तुरंत बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका, राहगीर ने सुनी किलकारी तो उठाया, अस्पताल में भर्ती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 8, 2022

भोपाल, जन्म के तुरंत बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका, राहगीर ने सुनी किलकारी तो उठाया, अस्पताल में भर्ती।

जन्म के तुरंत बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका, राहगीर ने सुनी किलकारी तो उठाया, अस्पताल में भर्ती।

भोपाल, जन्म के तुरंत बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका, राहगीर ने सुनी किलकारी तो उठाया, अस्पताल में भर्ती।

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में कड़कड़ाती ठंड में शुक्रवार शाम खंडहर में नवजात शिशु मिला है। नवजात को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बरखेड़ा पठानी में डिस्पेंसरी के पास राहगीर ने बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। खंडहर के पास से शाम करीब साढ़े चार बजे एक रहवासी गुजर रहा था। उसे रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास जानवर भी थे। वह तुरंत पहुंचा और नवजात को देखा। उसने डायल 100 को फोन कर सूचित किया।

गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक, डायल-100 को सूचना मिली कि बरखेड़ा पठानी श्याम नगर में नवजात (बालक) अवस्था में पड़ा है। सूचना पर एफआरवी में तैनात प्रधान और पायलेट मौके पर पहुंचे। यहां नवजात खंडहर मकान में कपड़ों में लिपटा पड़ा था। नवजात को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। नवजात की हालत स्थिर बनी हुई है।

जांच में सामने आया कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद ही खंडहर में छोड़ा गया है। उसकी गर्भनाल भी नहीं कटी थी। जन्म के तुरंत बाद ही नवजात को कपड़े में लपेटकर छोड़ दिया गया। पुलिस आपसास के इलाकों में मां को खोजने की कोशिश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...