Post Top Ad
Wednesday, January 26, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
रीवा
विडियो
गणतंत्र दिवस के दिन मध्यप्रदेश को दहलाने की साजिश नाकाम :- कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाले पुल के नीचे मिला टाइम बम, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मिला धमकी भरा पत्र; देखे विडियो।
गणतंत्र दिवस के दिन मध्यप्रदेश को दहलाने की साजिश नाकाम :- कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाले पुल के नीचे मिला टाइम बम, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मिला धमकी भरा पत्र; देखे विडियो।
रीवा। गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयाराज नेशनल हाईवे यानी NH-30 पर स्थित एक पुल को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश की गई। ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। हालांकि पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। ये टाइम बम रीवा के मनगवां इलाके में पुल के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि धमाके का टाइम सेट होने से 5 मिनट पहले ही BDS (बम निरोधक दस्ता) ने बम डिफ्यूज कर दिया। पुल की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी चिपका मिला।
बुधवार सुबह 6 बजे मनगवां पुलिस को टाइम बम लगे होने की जानकारी मिली। पुलिस 7 बजे आवीं पुल ओवरब्रिज पहुंची। उसने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, SP नवनीत भसीन को जानकारी दी। सुबह 9 बजे बम निरोधक दस्ता पहुंचा। 9.30 बजे बम को डिफ्यूज कर दिया गया। टाइम बम को BDS टीम साथ लेकर गई है। फिलहाल बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि बम वाली जगह पर योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा पत्र भी चस्पा मिला। मौके पर एडिशनल SP शिव कुमार वर्मा भी पहुंचे।
ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में NH-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
# रीवा
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद