Post Top Ad
Wednesday, January 26, 2022
Home
अपराध
खण्डवा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
महरास्ट्र
युवक से प्यार करना युवती को पड़ा भारी, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मां-बाप ने कहा शादी के लिए करना होगा धर्म परिवर्तन; युवती ने किया मना तो युवक ने छोड़ा।
युवक से प्यार करना युवती को पड़ा भारी, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मां-बाप ने कहा शादी के लिए करना होगा धर्म परिवर्तन; युवती ने किया मना तो युवक ने छोड़ा।
खंडवा। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना खंडवा की युवती को भारी पड़ गया। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव के मुस्लिम युवक शादी का झांसा देकर रोशनी आकर उसे साथ ले गया। चार दिन तक रेप किया। इसके बाद माता-पिता ने मुस्लिम धर्म अपनाने पर ही शादी की शर्त रख दी। युवती ने इनकार किया तो वह उसे सोमवार को खंडवा स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला। मंगलवार को युवती ने खालवा थाने पहुंचकर रेप व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कराया। मामला रोशनी चौकी क्षेत्र का है। चौकी में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से खालवा थाने में युवती के बयान दर्ज किए गए। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि मैं 10वीं तक पढ़ी हूं। करीब एक साल पहले फेसबुक व इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के अंजनगांव (अमरावती) के दानिश खान से दोस्ती हुई थी। बाद में उसने मेरा मोबाइल नंबर लिया और फिर बात होने लगी। कुछ दिन पहले ही उसने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और तुम्हें लेने आना चाहता हूं।
युवती ने बयान में बताया कि गुरुवार को वह किराए की कार से रोशनी बस स्टैंड पहुंचा। मुझे मोबाइल पर बताया कि मैं रोशनी आ चुका हूं, तुम यहीं आ जाओ। मैं घर में किसी को बिना बताए बस स्टैंड पहुंची और दानिश के साथ कार में बैठ गई। रात 8 बजे हम उसके गांव पहुंचे तो वह उसने अपने एक परिचित के यहां मुझे छोड़ा और घर चला गया। एक घंटे बाद आया और घर के पीछे झाड़ियों में ले जाकर मेरी इच्छा के विरुद्ध रेप किया। दूसरे दिन परिचित ने भी मुझे रखने से इनकार किया तो वह मुझे कपास की जीनिंग में ले गया। वहां एक कमरे में दो दिन रखा और रेप करता रहा।
जब मैंने शादी की बात कही तो उसने अपने माता-पिता को बताया। उन्होंने कहा लड़की हिंदू है। अगर धर्म परिवर्तन कर लेगी तो हम शादी के लिए तैयार हैं। दानिश ने मुझे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। मैंने उसे मुझे अपने गांव छोड़ने के लिए कहा। वह फिर किराए की कार लेकर खंडवा छोड़कर भाग निकला। मैं खंडवा में थाने पहुंची और आपबीती बताकर अपनी बहन को खंडवा बुलाया और देर शाम को उनके साथ रोशनी आ गई। मंगलवार को खालवा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 343, 366, 376 (2) व धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने जल्द ही महाराष्ट्र जाएगी। घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच को सोमवार को ही मिल गई थी। वे सोमवार रात को भी युवती के साथ रोशनी चौकी पहुंचे थे। महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से रात में केस दर्ज नहीं हो सका। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के सदस्य खालवा थाने पहुंचे थे। उन्होंने घटना को लव जिहाद बताया।
Tags
# अपराध
# खण्डवा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद