बहन ने भाई को फोन कर कहा - मर्डर हो जाएगा; बाद में फंदे पर लटकी मिली बहन, भाई ने लगाए आरोप, कहा - बहन को टॉर्चर किया, हत्या कर लटकाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

बहन ने भाई को फोन कर कहा - मर्डर हो जाएगा; बाद में फंदे पर लटकी मिली बहन, भाई ने लगाए आरोप, कहा - बहन को टॉर्चर किया, हत्या कर लटकाया।

नागौर। एक भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। घटना नागौर की है जहां दो दिन पहले विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। अब विवाहिता के भाई ने अपने बहनोई, देवर और बहन की सास पर अपनी बहन के मर्डर के आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि ये सभी उसकी बहन को परेशान करते थे। इसके चलते उसकी बहन अपने बेटे को लेकर सीकर में रह रही थी। 7 दिन पहले जीजा उसकी बहन और भांजे को लेकर गांव आ गए। यहां उन्होंने उसे बंधक बनाते हुए टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। रविवार को उसकी बहन ने फोन कर बोला भी था कि उसका मर्डर हो जाएगा। अब इन्होंने उसे मारकर फंदे से लटका दिया है।

बहन ने भाई को फोन कर कहा - मर्डर हो जाएगा; बाद में फंदे पर लटकी मिली बहन, भाई ने लगाए आरोप, कहा - बहन को टॉर्चर किया, हत्या कर लटकाया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात कांता पत्नि सुखराम जाट निवासी रिंगण (30) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। घटना के दौरान पति सुखाराम सहित अन्य सभी परिजन घर में थे। तभी ऊपर बने कमरे में विवाहिता फांसी के फंदे से झूल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और लाडनू CHC की मोर्चरी में रखवाया था। अब पीड़िता के भाई गोपाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कांता की ये दूसरी शादी थी, जो पांच साल पहले हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा है। जानकारी मिली है कि कांता का पति सुखराम 3 साल से कमाने के लिए विदेश में था। अभी एक महीने पहले ही लौटकर घर आया था। पति से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...