तांत्रिक आसिफ बाबा ने लकवाग्रस्त महिला से किया दुष्कर्म, टोना टोटका से इलाज का भरोसा देकर लिया झांसे में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

तांत्रिक आसिफ बाबा ने लकवाग्रस्त महिला से किया दुष्कर्म, टोना टोटका से इलाज का भरोसा देकर लिया झांसे में।

तांत्रिक आसिफ बाबा ने लकवाग्रस्त महिला से किया दुष्कर्म, टोना टोटका से इलाज का भरोसा देकर लिया झांसे में।

तांत्रिक आसिफ बाबा ने लकवाग्रस्त महिला से किया दुष्कर्म, टोना टोटका से इलाज का भरोसा देकर लिया झांसे में।

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने लकवाग्रस्त महिला की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला बड़वानी की रहने वाली है। वह लकवे का इलाज कराने इंदौर आई थी। तांत्रिक फिलहाल फरार है। इंदौर में एक बार फिर झाड़-फूंक के नाम पर रेप का मामला सामने आया है। महिला बड़वानी जिले की रहने वाली है। वह लकवा ग्रस्त है। इसी का इलाज कराने वह आसिफ नाम के तांत्रिक से मिली। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक को इलाके में आसिफ बाबा के नाम से जानते हैं। वह टोना-टोटका करता है। मामले में मंगलवार को परिवार थाने पहुंचा। तांत्रिक पर केस दर्ज कराया। पुलिस आसिफ का रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे परिचित के माध्यम से जानकारी मिली थी कि आसिफ लकवे का इलाज कर सकता है। वह परिवार के कुछ लोगों के साथ रविवार को आजाद नगर इलाके में पहुंची थी। तांत्रिक क्रिया करने के लिए महिला के परिजन को बाहर भेजा। इसके बाद उसके साथ रेप किया। तांत्रिक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसने तांत्रिक के निकलने के बाद घटना परिजनों को बताई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...