Post Top Ad
Saturday, January 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, कड़कड़ाती सर्दी में युवा कर रहे गायो की सेवा, ठंड से बचाव के लिए जूट के मोटे कपड़े से ढक रहे गायो का शरीर।
रायसेन/सिलवानी, कड़कड़ाती सर्दी में युवा कर रहे गायो की सेवा, ठंड से बचाव के लिए जूट के मोटे कपड़े से ढक रहे गायो का शरीर।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। लगातार चल रही शीत लहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे है। बल्कि दिन में भी अलाव का सहारा लेकर सर्दी से मुकाबला कर रहे है। एसे में नगर के युवा गायो को भी ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे है। नगर की सामाजिक संस्था नगर विकास परिषद के युवा कार्यकर्ता सड़को पर दिन रात विचरण करती गायो को कड़-कड़ाती ठंड से बचाने के लिए आगें आए है। नगर विकास परिषद के संचालक विनय जैन ने बताया कि युवा कार्यकर्ता रिंकु जैन, आलोक कुमार, संस्कार, नितिन, रवि, अर्पित, हनी, प्रदीप, अखिलेश आदि के द्वारा गायो को ठंड से बचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़को को आसियाना बनाने वाली गायो को ठंड से बचाने के लिए उनके शरीर को जूट के मोटे कपड़े से ना केवल ढका जा रहा है बल्कि कपड़ा शरीर से ना गिरे इसके लिए कपड़े को व्यवस्थित रुप से बांधा भी जा रहा है। ताकि गायो के शरीर से जूट का मोटा कपड़ा नीचे ना गिर सके। युवाओं के इस सामाजिक कार्य की लोगो के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। ज्ञात हो कि बीते करीब 1 सप्ताह से मौसम के लगातार बदलने से कड़ाके की ठंढ अपना असर दिखा रही है। धूप नही निकलने से भी ठंड का खासा असर देखा जा रहा हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद