Post Top Ad
Saturday, January 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाया तो लामबंद हुए कार्यकर्ता, संगठन पर उठाए सवाल, कहा - इस फैसले पर फिर किया जाए विचार।
रायसेन, कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाया तो लामबंद हुए कार्यकर्ता, संगठन पर उठाए सवाल, कहा - इस फैसले पर फिर किया जाए विचार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कांग्रेस का झंडा हमेशा उठाकर चलने वाले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप मालवीय को पार्टी संगठन ने पद से हटा दिया। जिसके बाद अब पार्टी संगठन के इस फैसले के खिलाफ खुद कांग्रेसी लामबंद हो गए हैं। वे सब पार्टी संगठन से मांग कर रहे कि इस फैसले पर फिर विचार किया जाए। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने एक पत्र जारी करते हुए संगठन के कार्यक्रमों में क्रियान्वयन में लगातार उदासीनता बरतने और संगठन के कार्यक्रमों को पूरी क्षमता से नहीं करने का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप मालवीय को पद से मुक्त कर दिया। पत्र के आने के बाद रायसेन में लंबे समय से संदीप मालवीय के साथ कांग्रेस का झंडा उठाने वाले युवा मायूस हो गए हैं। वहीं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी के इस फैसले से खुश नहीं है।
दलित युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को नहीं पचा पाया। संगठन साजिश करके मुझे रायसेन के जिला अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है। हमारे कुछ पार्टी पदाधिकारियों को दलित जाति का अध्यक्ष रास नाराज नहीं आ रहा था। इसीलिए मुझे साजिश करके हटाया। वहीं मेरी सक्रियता पूरी रहती थी।
संदीप मालवीय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद