पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट।

पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट।


पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट।

जबलपुर। सिहोरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी की बेवफाई से आक्रोशित 32 वर्षीय युवक ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वजह लिखी है। युवक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। सुसाइड नोट में लिखा 'मैं रज्जू इस बात को लिख रहा हूं, कि मेरी बीवी जय से प्यार करती थी और उसके कहने पर मुझे पारा नाम का जहर दे दिया है। इसलिए मैं उसे मार रहा हूं, खुद को भी मार रहा हूं।' पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है और मरचुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का आज पोस्टमार्टम होगा। बताया जाता है कि पिता की वेल्डिंग दुकान पर ही युवक काम करता था।

पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को कंकाली मोहल्ले में 32 वर्षीय रज्जू चौधरी ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी ललिता बाई की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद साड़ी के फंदे से झूल गया। युवक की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद इसी जुलाई में उसने ललिता से दूसरी शादी की थी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। पिता रघुनाथ चौधरी न्यू बस स्टैंड सिहोरा में वैल्डिंग दुकान पर थे तो मां तुलसा बाई छोटी बेटी मंजू बाई से मिलने गडिया मोहल्ले गई थी। शाम 4.30 बजे के लगभग तुलसाबाई घर लौटी तो दरवाजा अटका हुआ मिला। अंदर पहुंची तो बेटा रज्जू चौधरी कमरे में साड़ी के फंदे से लटका था। अंदर बहू ललिता बाई पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके गले में कसाव का निशान था। तुलसाबाई की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उसके पति व पुलिस को सूचना दी।

पत्नी को बेवफाई की कीमत मौत देकर खुद ने भी मौत को लगाया गले, छोड़ा सुसाइड नोट।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम को तुलसा बाई के घर से बेटा-बहू के आपस में विवाद का शोर आया था। दोनों काफी देर तक झगड़ रहे थे। इसके बाद सब कुछ शांत हो गया। पुलिस को रज्जू के पास एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाईड नोट जब्त करते हुए दोनों शवों को सिहोरा सिविल अस्पताल की मरचुरी भिजवा दिया। शुक्रवार को दोनों शवों का पीएम होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...