Post Top Ad
Friday, January 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, ढाबा संचालक से आठ पेटी देशी प्लेन मदिरा जप्त।
रायसेन/बरेली, ढाबा संचालक से आठ पेटी देशी प्लेन मदिरा जप्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु कलेक्टर अरविन्द दुबे के निर्देशानुसार प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शेरा ढाबा एनएच-12 ग्राम बटेरा थाना बरेली मे दबिश देकर ढाबा संचालक आरोपी मनीष रघुवंशी पुत्र शेर सिंह रघुवंशी निवासी बटेरा को ढाबे में अवैध रुप से संग्रहित 08 पेटियों मे रखे 400 पाव देशी प्लैन मदिरा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मनीष रघुवंशी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34- 1 (क) तथा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेआर पर जेल भेजा जा रहा है। जप्त की गई मदिरा की कुल कीमत 30 हजार रू आंकलित की गई है। इस कार्यवाही मे मुख्य आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटेल एवं नगर सैनिको का सहयोग रहा है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद