Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण टेकापार गढ़ी का किया भूमिपूजन।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण टेकापार गढ़ी का किया भूमिपूजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। विकास कार्यो के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। सांची विधानसभा क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। यह बात साँची विस क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने तहसील गैरतगंज के टेकापार गढ़ी में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में बुधवार को दोपहर बाद कही। इस मौके पर डीएफओ अजय कुमार पांडेय, गढ़ी वनरेंजर रजनीश शुक्ला, अशोक ठाकुर, सोनू मीणा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हुए।
वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गतग्रात टेकापार गढ़ी में लघु वन उपज संघ अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तेन्दूपत्ता मद से स्वीकृत किए गए 7 लाख 55 हजार रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
इस सामुदायिक भवन के बनकर तैयार हो जाने के बाद ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत है।
कोरोना महामारी के दौर में भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं। जिले के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर योजना, आयुष्मान भारत निरामयम, मुख्यमंत्री बाल कल्याण सहित कई योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद