रायसेन/बरेली, थाना प्रभारी कर रहे दुकानदारों से मास्क लगाने की अपील। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

रायसेन/बरेली, थाना प्रभारी कर रहे दुकानदारों से मास्क लगाने की अपील।

थाना प्रभारी कर रहे दुकानदारों से मास्क लगाने की अपील।

रायसेन/बरेली, थाना प्रभारी कर रहे दुकानदारों से मास्क लगाने की अपील।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जहां प्रदेश और जिला स्तर पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं वही हाल ही में बरेली थाने में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने भी अपने तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिए हैं। शाम समय पुलिस बल के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए बाजार और प्रमुख चौराहों पर पहुंचने के बाद उनके द्वारा दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वह मास्क का उपयोग करें।

रायसेन/बरेली, थाना प्रभारी कर रहे दुकानदारों से मास्क लगाने की अपील।

साथ ही दुकान के अंदर प्रवेश करने वाले उपभोक्ताओं को तभी सामग्री विक्रय की जाए जब ग्राहक मास्क लगाए हो। अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन व्यापारी नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़कों के आसपास खड़े बगैर नंबर प्लेट के वाहनों पर भी सख्ती की जा रही है। जो भी वाहन बगैर नंबर प्लेट के दिखाई दे रहा है उसे तुरंत थाने पहुंचाया जा रहा है। वहीं सड़कों पर आवागमन करने वाले नागरिकों को भी मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...