Post Top Ad
Monday, January 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, लुढ़का पारा, जम रहीं ओस की बूंदें, दिन के साथ रातें भी हुई सर्द।
रायसेन, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, लुढ़का पारा, जम रहीं ओस की बूंदें, दिन के साथ रातें भी हुई सर्द।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रविवार के बाद सोमवार को भी ठंड का असर आम दिनों की तुलना में ज्यादा रहा। सूर्यास्त होने के बाद ठिठुरन ऐसी बढ़ी कि ठंड से लोग सिहरते नजर आए। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। इस तरह रविवार की तुलना में तापमान में और गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.2 दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम पारा लुढ़क कर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री पर रहा। इधर मावठे के दौर से शुरू हुई कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। नए साल के बाद अब फिर से पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है। दिनभर शीत लहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं तो अभिभावक बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। शाम होते ही सड़कें सूनी हो जाती हैं, कई सड़कों पर इतना सन्नाटा रहता है कि आवागमन तक नहीं होता। उधर गांवों में सर्दी का सितम इतना ज्यादा है कि रात के समय फसलों पर ओस गिरने के बाद बूंदें जम रही है। सुबह से फसलों के बीच में कोहरा और धुंध देखने को मिलती है। रात में भी कोहरा के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। बीती रात दो जगह सड़क हादसे हुए और कारण कोहरा ही सामने निकल आया है। इस तरह पिछले 16 दिन से सर्दी के कारण दिन व रात में राहत मिलती लोगों को नजर नहीं आ रही है। एक तरफ कोरोना का संक्रमण और दूसरी तरफ सर्दी बढ़ने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक अभी तीन से चार दिन और इस तरह का मौसम रहेगा। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए ठंड से लोगों को बचने की जरूरत है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद