मो. अहसान उंतु चला रहा था इंटरनेट पर राष्ट्रविरोधी एजेंडा, आया पुलिस की गिरफ्त मैं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

मो. अहसान उंतु चला रहा था इंटरनेट पर राष्ट्रविरोधी एजेंडा, आया पुलिस की गिरफ्त मैं।

मो. अहसान उंतु चला रहा था इंटरनेट पर राष्ट्रविरोधी एजेंडा, आया पुलिस की गिरफ्त मैं।


मो. अहसान उंतु चला रहा था इंटरनेट पर राष्ट्रविरोधी एजेंडा, आया पुलिस की गिरफ्त मैं।

इंटरनेशनल फोरम फॉर जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स जम्मू कश्मीर (आईएफजेएचआरजेके) के अध्यक्ष मो. अहसान उंतु को पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर राष्ट्रविरोधी एजेंडे के प्रचार, अफवाहें फैलाने और गैर कश्मीरियों के खिलाफ लोगों में नफरत पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मो. अहसान उंतु हवाला और अलगाववादी गतिविधियों के मामले में पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। लोलाब कुपवाड़ा के रहने वाले अहसान उंतु को राजबाग श्रीनगर स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके उसे रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, वह ट्विटर पर रेडियो रजिस्टेंस कश्मीर पर प्रसारित होने वाले राष्ट्रवादी दुष्प्रचार में अकसर शामिल होता था। वह इस मंच का प्रयोग कश्मीर में अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों को उकसाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा था। यह रेडियो दो अलगाववादियों मुजम्मिल अयूब ठाकुर और डॉ. आसिफ डार द्वारा संचालित किया जाता है। इन दोनों के खिलाफ भी श्रीनगर के कोठीबाग पुलिस स्टेशन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। उंतु हवाला और अलगाववादी गतिविधियों के मामले में पहले भी कई बार गिरफ्तार हुआ है। वह जेल भी जा चुका है। उस पर मारे गए एक आतंकी की पत्नी ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...